Friday 17 November 2017

आदत बदलने से ग्रह भी अच्छे फल दे सकते हैं

आदत बदलने से ग्रह भी अच्छे फल दे सकते हैं !
1-मंदिर को साफ़ करते है तो बृहस्पति बहुत अच्छे फल देगा।
2-अपनी झूठी थाली या बर्तन उसी जगह पर छोड़ना -सफलता मे कमी।
3-झूठे बर्तन को उठाकर उचित जगह पर रखते है या साफ़ कर लेते है तो चन्द्रमा , शनि ग्रह ठीक होते है।
4-देर रात जागने से चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता हैं।
5-कोई भी बाहर से आये उसे स्वच्छ पानी जरुर पिलाए। राहू ग्रह ठीक होता है। राहू का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
6-रसोई को गन्दा रखते हैं तो आपको मंगल ग्रह से दिक्कतें आएँगी। रसोई हमेशा साफ़ सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह ठीक होता।
7-घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध,सूर्य,शुक्र और चन्द्रमा मजबूत करते हैं।
8-जो लोग पैर घसीट कर चलते है उन का राहु खराब होता है।
9-बाथरूम में कपडे इधर उधर फेंकते है, बाथरूम में पानी बिखराकर आ जाते है तो चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता है।
10-बाहर से आकर अपने चप्पल , जूते , मोज़े इधर उधर फेंक देते है , उन्हें शत्रु परेशान करते है।
11-राहू और शनि ठीक फल नही देते है जब बिस्तर हमेशा फैला हुआ होगा , सलवटे होंगी ,चादर कही , तकिया कही हैं।
12-चीख कर बोलेंने से शनि खराब खराब होता है और शनि खराब होने से जमीन जायदाद पर असर पड़ता हैं।
13-बुजूर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि बढती है तथा गुरू ग्रह अच्छा होता हैं।
जय सिया राम.....

No comments:

Post a Comment