Monday 31 December 2018

*आपकी कुंडली के लग्न अनुसार 2019 में कैसा रहेगा आप का भविष्य -जानिए अपनी लग्न कुंडली का 2019 का सम्पूर्ण भविष्य फल*

मेष लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
बाहरी व्यक्तियों का संपर्क अनुकूल रहेगा, वहीं यात्राओं के योग बनते रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह साल आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाए पूरी होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सुधार होगा। जीवनसाथी के कार्य बनेंगे, वहीं नवीन व्यवसाय के योग भी बनेंगे। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम द्वारा सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, वहीं अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। पारिवारिक समय अनुकूल होने के साथ घर या परिवार में शुभ कार्य भी हो सकते हैं। संतान पक्ष के कार्यों में सहयोग देना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सफलताओंभरा रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
*वृषभ लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
परिश्रम करने पर उचित परिणाम पाएंगे। साहस बल में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। दैनिक व्यवसाय की स्थिति में परिवर्तन आकर अनुकूलता रहेगी। अविवाहितों के लिए प्रसन्नतादायक समाचार सुनेंगे। संतान पक्ष में मिली-जुली स्थिति रहेगी। भाग्य की स्थिति में सुधार रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार होकर कम भी होगा। विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम द्वारा ही सफलता मिलेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं तथा यात्राओं द्वारा लाभजनक स्थिति भी रहेगी। राजनीति के योग कम ही हैं अत: सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में समय सुधारवादी रहेगा। धन की बचत कम ही रहेगी अत: सावधानीपूर्वक खर्च करें। कुटुम्ब का सहयोग कम ही रहेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा
मिथुन लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
यह साल आपके लिए प्रगतिदायक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल होकर उत्साहवर्द्धक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा। संतान के योग जिन्हें हैं, वे संतानवान बनेंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। दैनिक व्यवसाय की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सुखद स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, साझेदारी के कार्यों में सफल होंगे। बेरोजगार इस वर्ष रोजगार पाने में सफलता हासिल करेंगे। प्रभाव क्षेत्र में आशानुरूप सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में परिणाम मिले-जुले रहेंगे। वाणी में संयम रखना होगा।
*कर्क लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
यह साल खुशनुमा होकर आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाने में समर्थ होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह आशा की किरण लेकर आया है। अधिकारी वर्ग भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए यह साल सुखद रहेगा। भाग्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष पहले की अपेक्षा सुधारवादी रहकर प्रगति का रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से समय का लाभ मिलता रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए लाभवर्द्धक समय होने से राहतभरा रहेगा। बाहरी मामलों में सुधार होकर सहयोगवादी समय रहेगा। वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक ही कहा जा सकता है। पिछले समय से चली आ रही चिंता दूर होगी।
*सिंह लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
इस वर्ष आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता के साथ कोई प्रतिष्ठित पद मिलने के आसार हैं। पारिवारिक महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता पाएंगे। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए सुखद वातावरण रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। स्त्री पक्ष में अनुकूल स्थिति होने से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए संभलकर चलना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अधिकतम ठीक ही रहेगा। शत्रु पक्ष के मामलों में राहतभरा वर्ष व्यतीत होगा। बाहरी व्यक्तियों से संभलकर संबंध बनाना होंगे। यात्राओं में सावधानी रखना उपयुक्त होगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी तथा सोचे कार्य बनेंगे।
*कन्या लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
धन की बचत के योग बनेंगे, वहीं कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से राहत मिलेगी। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। पराक्रम द्वारा आपके महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। साझेदारी के कार्य में प्रगति होगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। कर्ज की स्थिति में सुधार होकर कर्ज निपटने के आसार हैं। जमीन-जायदाद संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशाओं को अपने कार्य के प्रति सजगता रखनी होगी। प्रमोशन यदि अटका है तो आप अपनी सूझबूझ से सफलता हासिल कर लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम ही रहेगा।
*तुला लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
समय अनुकूल होने से आपके कार्य बनेंगे। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। विपरीत लिंग की ओर आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा, वहीं उत्साह में वृद्धि होगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। धन-कुटुम्ब से सहयोग मिलेगा, वहीं वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। बाहरी व्यक्तियों के संपर्क से लाभजनक स्थिति पाएंगे। कर्ज यदि है तो निपटान होगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय व्यस्तताभरा रहेगा। आर्थिक प्रयासों में पराक्रम द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। राजनीतिज्ञ व्यक्ति संभलकर चलें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
*वृश्चिक लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
सहयोग के साथ प्रसन्नता का वातावरण रहेगा, वहीं आप अपनी महत्वाकांक्षाए पूरी कर पाएंगे। अविवाहितों के लिए खुशखबर मिल सकती है। संतान पक्ष से प्रसन्नता पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्द्धक समय व्यतीत होगा। नि:संतान संतानवान होंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी, वहीं बाहरी व्यक्तियों के संपर्क से लाभजनक स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग के साथ अनुकूल स्थिति पाएंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति के मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में वृद्धि के साथ लाभदायक वातावरण पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए यह साल आशा की किरण लेकर आया है। वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के योग हैं। आर्थिक प्रयासों में सफलता पाएंगे।
*धनु लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
भाग्य में अनुकूल स्थिति होने से आपके कार्य में प्रगति आएगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा, वहीं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ घर-परिवार में मांगलिक कार्य भी होंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। मानसिक सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। धर्म-कर्म के क्षेत्र में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। शासकीय मामलों में कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधारजनक वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा अनुकूल वातावरण पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। स्थानीय राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा, वहीं कर्ज की स्थिति में सुधार रहेगा। प्रभाव क्षेत्र में यथेष्ट लाभ मिलेगा।
*मकर लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
बाहरी मामलों में सावधानीपूर्वक सफल होंगे। यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी रखना होगी। अविवाहितों के लिए खुशखबर मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। साझेदारी के कार्यों में सहयोग के द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। मित्रों व स्वजनों का सहयोग सराहनीय रहेगा। शत्रु वर्ग से राहत मिलेगी। स्वभाव में थोड़ा जिद्दीपना रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के साथ संतोजनक वातावरण मिलेगा। नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होंगे। नौकरीपेशाओं को लाभजनक स्थिति होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। पारिवारिक समय मिला-जुला रहेगा, वहीं खर्च भी होगा।
*कुंभ लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
राजयोग उत्तम होने से आप अपने परिश्रम के बल पर सभी कार्य करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक ही रहेगा। भाग्य की स्थिति प्रबल होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। बेरोजगार भी रोजगार हेतु प्रयास करेंगे तो वे सफल होंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय सहयोगवादी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। सोचे कार्यों में सहयोग के साथ सफल होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल वातावरण पाएंगे। अधिकारी वर्ग के लिए प्रतिष्ठापूर्ण वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहने से प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे, वहीं विद्यार्थियों के लिए सुखद स्थिति रहने से पढ़ाई में मन लगेगा। धन-कुटुम्ब से सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
*मीन लग्नानुसार 2019 का वार्षिक फल*
भाग्य की स्थिति प्रबल होने से आपके कार्य में प्रगति के साथ उत्साहवर्द्धक सफलता मिलेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में सुखद वातावरण रहेगा। बाहरी संपर्क के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। घर-परिवार में शुभ कार्य भी होंगे। अचानक गुप्त तरीके से धनलाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति भी सुखद वातावरण पाएंगे। संतान पक्ष के कार्य बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। बेरोजगारों के लिए प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अधिकतम ठीक रहेगा।

वर्ष 2019 का सभी राशियों का भविष्फल-*

आगामी नव् वर्ष 2019 के यह 12 महीने आप के जीवन मे कितना लायेंगे परिवर्तन?*
मित्रो नव वर्ष 2019 को शुरू होने में बस् कुछ ही घण्टे शेष रह गए है। मित्रो हम सभी के मन में कुछ उत्सुकता हरदम रहती है कि
कैसा रहेगा हमारा आने वाला वर्ष? कौन-कौन से
ग्रह होंगे शुभ?
नौकरी मिलेगी या नहीं?
शादी इस वर्ष होगी या नहीं?
आर्थिक स्थिति कैसी होगी ?
इत्यादि
ऐसे तमाम सवाल आपके जेहन में अवश्य ही उठ रहें होंगे
तो आज प्रयाग ज्योतिष संस्थान द्वारा सम्पादित एवं निदेशक पंडित मणि कान्त पाण्डेय ज्योतिषाचार्य। द्वारा रचित राशिफल आप लोगो के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है।
*नोट-यह राशिफल आपकी चंद्र राशि एवं गोचर पर आधारित है।*
यह पूरा फलादेश लग्न राशि को भी ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। इसमे कुछ व्यक्तिगत फलादेश आपकी कुंडली पर भी निर्भर है।
कृपया व्यक्तिगत फलादेश बिना पारिश्रमिक फ़ीस दिए बिना न पूछे*
*सम्पूर्ण कुंडली भविष्यफल एवं वर्ष 2019 का वर्षफल उपाय सहित शुल्क 2100 रूपये मात्र  भेज  ले सकते है।*
*राशिफल 2019 के अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं इस बात को भी ध्यान में रखे*
विशेष :
मित्रो सभी राशियों का फलादेश शुरू करने से पहले एक नज़र डालते है वर्ष 2019 की ग्रह स्थिति पर -
*वर्ष 2019 में ग्रहों की स्तिथि *
*इस वर्ष सम्पूर्ण विश्व में कुल 4 ग्रहण लग रहे हैं जिसमे से केवल 2 ग्रहण -*
*16 जुलाई 2019को लगने वाला चन्द्रग्रहण एवं 26 सितम्बर-2019 को लगने वाला सूर्यग्रहण ही भारत वर्ष में दृश्य होगा।*
देश के लिए 2019 बहुत उतार – चढाव और अस्थिरता का वर्ष रहेगा।
वर्ष 2019 में भीषण प्राकृतिक आपदा के संकेत है। विशेषकर उत्तरी भारत एवं बंगाल की खाड़ी के आस पास।
इस वर्ष शनि केतु की युति होगी . इससे पूर्व वर्ष 1870 में इस प्रकार का संयोग बना था ।
अब शनि केतु युति 57 वर्ष उपरान्त 2076 में होगी ।
मार्च में राहू और केतु तथा नवम्बर में गुरु का राशि परिवर्तन होगा।
इस वर्ष शनि राशि परिवर्तित नहीं करेंगे।
शनि साढ़े साती – वृश्चिक , धनु और मकर पर वर्ष पर्यंत रहेगी .
शनि की ढैय्या – वृषभ और कन्या पर वर्ष पर्यंत रहेगी ।
भारत वर्ष में बड़े नेता एवं प्रसिद्ध ब्यक्तियों के मान सम्मान पर संकट हरदम बना रहेगा।
वर्ष 2019 में सत्ता परिवर्तन का कोई योग नही बन रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकारें स्थिर रहेगी।
मध्य भारत में विशेषतया मध्य प्रदेश में जुलाई 2019 के आसपास सत्ता विद्रोह सम्भव है।वहाँ दूसरे दल की सरकार बनने की सम्भावना बन रही है।
जम्बू एवं कश्मीर में शांति होगी।शनि केतु की युति आतंकवादियों के नाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।भारत सरकार के कठोर फैसलों से आतंकवादियों एवं अलगाववादियों की पराजय होगी। वर्तमान में देश की सबसे बड़ी पार्टी की वहाँ के आम चुनाओं में सरकार बनने की उम्मीद है।
भारत वर्ष में मार्च महीने में राम मंदिर के लिए ठोस एवं अस्थाई उपाय देखने को मिलेंगे।
राम मंदिर के लिए भारत सरकार एवं न्यायालय दोनों का कोई बड़ा फैसला आएगा। पर क़ानूनी प्रक्रिया से आजादी नही मिलेगी।
भारत वर्ष की आम जनता के हितों में नए वर्ष में बहुत काम होंगे जो धरातल पर दिखेंगे।कुल मिला कर जनता प्रसन्न रहेगी।लोगो के रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा।पर भारत की न्याय प्रणाली अपने विदादित फैसलों के कारण हरदम चर्चा में रहेगी।
*मेष राशि 2019*
मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले और पराक्रमी होते हैं इसलिए आप अपना रास्ता स्वयं चुनते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। हालांकि इन तमाम खूबियों के बावजूद क्रोध और आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं लिहाजा आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप इस वर्ष अपने करियर में उन्नति कर पाने में सफल होंगे, परंतु वर्ष की शुरुआत में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल हैं, वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी आपको सफलता मिलेगी।
छात्रों की बात करें तो अपनी पढ़ाई के प्रति वे अधिक फोकस्ड रहेंगे। हालांकि साल की शुरुआत में आपको अपना ध्यान पढ़ाई में ही लगाना होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपको इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उधर स्वास्थ्य की दृष्टि से जातकों के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है, वहीं साल की शुरुआत में लंबी रिलेशनशिप रखने वाले प्रेमी युगल के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
*करियर व व्यवसाय*
वर्ष की शुरुआत में आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं अत: आप पूरी लगन के साथ कार्य पर ध्यान दें। इस समय आपको नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। इस साल नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना रहेगी। इस समय आप कार्य से संबंधित किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
*आर्थिक स्थिति*
वर्ष की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। शेयर बाजार में निवेश करने से आपको लाभ मिलने की संभावना रहेगी। व्यवसाय में साझेदारी से मुनाफा होगा। आपके पास धन का आगमन होगा। ऐसे क्षेत्र में धन न लगाएं जिससे कि आपको आगे चलकर हानि हो। उधार देने से बचें, क्योंकि इससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं, तो निश्चित रूप से आपको इस वर्ष सफलता मिलेगी। साल के अंत में कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है।
*विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष?*
वर्षारंभ में अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेंगे, तो आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षा के प्रति खुद को अनुशासित रखें। भले ही धीमी गति से आप पढ़ाई करें, परंतु इसमें निरंतरता बनाए रखें। यदि आप पूरे वर्ष इस मंत्र को जारी रखते हैं, तो फिर आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक पाएगा। जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें प्रोफेसर और सीनियर छात्रों के द्वारा बहुत-कुछ सीखने को मिलेगा। उनकी गाइडेंस आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाएगी।
*पारिवारिक जीवन*
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक जीवन अव्यवस्थित रह सकता है, लेकिन शीघ्र ही परिस्थितियों में सुधार नजर आएगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है। उसकी इस इच्छा को गंभीरता से लें, हालांकि जल्दबाजी से बचें। संतान की जरूरतों पर ध्यान दें। परिजनों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। परिवार में तालमेल बनाकर रखेंगे। आप पारिवारिक और व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप संतान की तरक्की से प्रसन्न होंगे।
*कैसा रहेगा स्वास्थ्य?*
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सकारात्मक रह सकता है। आपको त्वचा से संबंधित रोग, कामकाज में टेंशन और सहकर्मियों से मनमुटाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। टेंशन फ्री रहें और अपने मन को शांतचित्त रखें। सेहत को फिट रखने के लिए किसी योग से जुड़ें। यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अनुशासित हैं, तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यायाम व प्राणायाम शरीर के लिए अधिक लाभकारी रहेंगे और इस तरह की शारीरिक कसरत को अपनी दिनचर्या में जोड़ें।
*वृषभ राशिफल 2019*
वृषभ राशि के जातक धीर और गंभीर स्वभाव के हैं। आप अंतरमुखी और बहुत विश्वसनीय होते हैं। इस वर्ष वृषभ राशि वाले जातकों को व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलने का अनुमान है, वहीं नौकरी क्षेत्र में आपका करियर उन्नति करेगा। हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।
नवीन सोच आपको आगे बढ़ाएगी। आर्थिक रूप से यह वर्ष शुभ संकेत दे रहा है। वर्ष के आरंभ में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, परंतु निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। शिक्षा के क्षेत्र में गणित, खगोल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और वाणिज्य आदि विषयों से जुड़े छात्रों को लाभ होगा।
यह वर्ष आपके पारिवारिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप विवाहयोग्य हैं, तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है। साल के शुरुआती दिनों में प्रेम में ताजगी का अनुभव होगा। इस समय किसी शख्स के साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा।
*इस वर्ष आपका करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?*
व्यापार-व्यवसाय व पार्टनरशिप के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम मिलेंगे। गुरु की कृपा से आपको व्यापार-व्यवसाय व पार्टनरशिप में लाभ होगा। जनवरी के बाद आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी, लेकिन आने वाले समय में परिस्थितियों में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। वृषभ लग्न वाले जातकों के लिए शनि योगकारक ग्रह है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, परंतु अष्टम शनि के कारण आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका किसी अन्य जगह स्थानांतरण भी हो सकता है।
*इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?*
इस वर्ष आपके लिए वर्ष की शुरुआत बहुत ही बढ़िया रहेगी। इस समय आपको निवेश से फायदा होगा। आप संतान की उच्च शिक्षा हेतु मनी इन्वेस्ट कर सकते हैं। मार्च में धन के मामले में सावधानी रखें। इस समय आपको नुकसान होने की संभावना है। प्रोफेशनल क्षेत्र से आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपका प्रमोशन, सैलरी में वृद्धि होगी। व्यापार में पार्टनरशिप से भी आपको मुनाफा होगा। आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है। आप अपना उधार चुका सकते हैं।
*इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष?*
इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में छात्र एक्सीलेंट ग्रोथ करेंगे। गणित, खगोल, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और वाणिज्य आदि विषयों से जुड़े छात्रों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को उचित लाभ होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र विदेश जा सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति अथवा संस्था की गाइडेंस प्राप्त हो सकती है। आपको नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
*आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन*
यह वर्ष आपके लिए पारिवारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप विवाहयोग्य हैं, तो इस साल आपका विवाह हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। कुछ बातों को लेकर छोटी-मोटी तकरार संभव है, वहीं परिवार में संतान एवं बड़े सदस्यों से रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। परिजनों से वाद-विवाद हो जाए तो अपने आपको शांत रखें। कटु शब्दों का प्रयोग बिलकुल न करें, क्योंकि इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए धैर्य से काम लें और सहिष्णुता का परिचय दें।
*आपकी राशि वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य?*
सप्तम भाव से गोचर गुरु का भ्रमण आपके लिए शुभकारक रहेगा। आपको स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा व आप पहले से अधिक तरोताजा अनुभव करेंगे। अपनी सेहत को फिट रखने के लिए आपको सुबह की सैर करना लाभदायक रहेगा। गर्मी के दिनों में सावधानी रखना होगी। बुजुर्ग लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा विशेषकर बारिश व ठंड में। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। गरिष्ठ भोजन से बचें।
मिथुन राशिफल 2019*
मिथुन राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता से वो कठिन परिस्थितियों से निबटने की योग्यता रखते हैं। यह व्यावहारिक, परिश्रमी और जुझारू होते हैं। हमेशा आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। अच्छे सलाहकार और योजनाकार होते हैं लेकिन खुद पर अति आत्मविश्वास कभी-कभी संकट में भी डाल सकता है।
*मिथुन राशि वाले कुछ स्थूल शरीर के होते हुए कद-काठी के उत्तम होते हैं।*
दिमागी कार्यों व पत्रकारिता के क्षेत्र में सफल होते हैं। मान-प्रतिष्ठा भी इन्हें मिलती है। बुध उच्च या स्वराशि या मित्र का हो तो उच्च शिक्षा पाते हैं।
*काफी समय से रुके कार्यों में सफलता के योग हैं। प्रयास भरपूर करना पड़ेंगे। राहु देवता कुछ अड़ंगे डालेंगे। पुरुषार्थ व पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।*
*व्यवसाय* कारोबार में सफलता मिलेगी जिससे ईर्ष्यालु लोग विरोध करेंगे। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। किसी बड़े कार्य से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। निर्णय जल्दबाजी में न करें। पूर्वार्द्ध मेंकठिनाई बढ़ सकती है। एकाधिक कार्य से जुड़ने तथा लाभ में वृद्धि के अवसर सहज ही मिलेंगे।
*धन-संपत्ति* संपत्ति के नवीनीकरण, विस्तार तथा संपत्ति की खरीदी पर अधिक व्यय हो सकता है। कार्यक्षमता तथा कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। फालतू खर्च भी होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। रुका हुआ प्रमोशन भी प्राप्त हो सकता है।
*घर-परिवार* परिवार के छोटे सदस्यों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उनकी उन्नति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। परिवार में कलह हो सकती है, जो शीघ्र ही शांत होगी। कुछ वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। व्यय होगा।
*कर्क राशिफल 2019*
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है इसलिए इस राशि के जातक बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु होते हैं। परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव होता है। सफेद वस्तुओं और जल तत्व से जुडे व्यापार या नौकरी में लाभ होता है।
कर्क राशि वाले जातक मध्यम कदकाठी के होते हुए गोल चेहरे वाले होते हैं। भावना प्रधान, कल्पनाशील, कवि, पत्रकार, सेल्समैन हो सकते हैं। इनका रंग कुछ खुलता हुआ होता है।
*इस वर्ष काफी सारे ग्रह अनुकूल हैं। प्रयास भरपूर करें। भाग्य का साथ मिलेगा।*
*व्यवसाय* पिछले काफी समय से कार्यवृद्धि की योजना इस वर्ष साकार होगी। अपने हित में लोगों को अपने पक्ष में कर सकेंगे। इससे व्यापार का विस्तार कर पाएंगे। कुछ कठिनायां आएंगी। समय पर काम होंगे। अप्रत्याशित रूप से पदोन्नति तथा नया काम मिल सकता है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
*धन-संपत्ति* वर्ष के पूर्वार्द्ध में नवीनीकरण, मांगलिक कार्य व कर्ज का भुगतान आदि कार्यों पर अधिक व्यय होगा। पुरानी लेनदारी या रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। स्थायी संपत्ति पर व्यय होगा। पूंजी के रूप में व्यापार में अधिक धन लगा पाएंगे। संचित कोष में कमी रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
*घर-परिवार* परिवार में मांगलिक कार्य तथा वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जवाबदारी रहेगी। संतान पक्ष से उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। एकाधिक वैवाहिक कार्य हो सकते हैं। संतान की उन्नति व नौकरी आदि से आय में वृद्धि तथा चिंता में कमी होगी। दूर गया सदस्य वापस आ सकता है।
*स्वास्थ्य* आंखों में चोट-रोग, जोड़ों का दर्द तथा हड्डी में चोट आदि की आशंका है। बड़ी उम्र की समस्याएं बनी रहेंगी। व्यायाम व योग आदि से कष्ट में कमी रहेगी। डायबिटीज के रोगी विशेष सावधान रहें।
*परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर* पारिवारिक समस्याएं अपने उद्देश्य से ध्यान भटका सकती हैं। संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। एकाग्रता की कमी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। अंततोगत्वा सफलता मिलेगी। बाधा दूर होगी। उच्च शिक्षा के लिए समय पर मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा।
*यात्रा-प्रवास-तबादला* वर्ष के पूर्वार्द्ध में इच्छा के विरुद्ध या प्रतिकूल स्थानांतरण हो सकता है। कहीं दूर जाने की कोई मजबूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र का परिवर्तन भी हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं होती रहेंगी। वर्ष के उत्तरार्द्ध में स्थिति अनुकूल होगी।
*धार्मिक कार्य* इस वर्ष तंत्र-मंत्र, गुप्त तथा उग्र प्रयोगों में रुचि बढ़ेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सद्गुरु की प्राप्ति हो सकती है। किसी तीर्थस्थान में रहने का अवसर प्राप्त होगा। दान-पुण्य कर पाएंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा।
*कल्याणकारी उपाय* शिवार्चन, महामृत्युंजय जप, रुद्राभिषेक तथा पीपल में जल चढ़ाने से कष्ट में कमी तथा उन्नति होगी।
सिंह राशिफल 2019*
सिंह राशि के जातक प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। स्वभाव से उत्साही, निड़र, साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं। सिद्धांतों व अनुशासित ढंग से कार्य करना इनकी प्रवृत्ति होती है। स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होने से दूसरों की नहीं सुनते हैं। इनमें नेतृत्व की अद्भुत क्षमता होती है।
सिंह राशि वाले जातक साहसी, पराक्रमी, अपने उद्देश्य में सफलता पाने वाले होते हैं। कद-काठी के उत्तम होते हैं। राजनीति, शासकीय मामलों में सफल होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन उत्तम रहता है।
*पिछले कई वर्षों से रुकी हुई महत्वाकांक्षा इस वर्ष पूरी होगी।*
*व्यवसाय* कई चुनौतियों का सामना दृढ़ता से कर पाएंगे। कार्य के लिए बाहर बार-बार जाना पड़ सकता है। व्यापार का विस्तार मनोनुकूल होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। पदोन्नति होगी। प्रशासनिक अधिकार मिलेंगे।
*धन-संपत्ति* स्थायी संपत्ति के विस्तार तथा वृद्धि के सपने साकार होंगे। भूमि से संबंधित कार्य लाभ देंगे। नवीनीकरण पर व्यय होगा। पूंजी की व्यवस्था समय पर होगी। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। संचित कोष में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निर्माण पर व्यय होगा।
*घर-परिवार* परिवार के युवा सदस्यों की उन्नति वर्ष के उत्तरार्द्ध में होगी। विवाह के योग हैं। परिवार के सदस्यों की वृद्धि व संतान प्राप्ति के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की आय में वृद्धि होगी। किसी बात पर मतभेद भी हो सकता है। वृद्धजनों की चिंता बनी रहेगी।
*स्वास्थ्य* इस वर्ष साधारणतया स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। रक्ताल्पता, मधुमेह व पेट संबंधी रोग इत्यादि से परेशानी हो सकती है। व्यायाम, योग, प्राणायाम इत्यादि से लाभ होगा।
*परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर* करियर बनाने के लिए शुभ समय है। अपना मनपसंद क्षेत्र चुनने में विलंब हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए सभी ओर से अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। परिश्रम का फल मिलेगा। स्कॉलरशिप भी प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
*यात्रा-प्रवास-तबादला* वर्ष के पूर्वार्द्ध में एकाधिक लंबी यात्राएं हो सकती हैं। नौकरी में मनमाफिक तबादला हो सकता है। परिवार के साथ आनंददायक यात्रा हो सकती है। धार्मिक यात्राएं बार-बार हो सकती हैं।
धार्मिक कार्य- अध्यात्म में रुचि रहेगी। गीता, रामायण व भागवत इत्यादि के पाठ श्रवण व मनन में श्रद्धा रहेगी। राजयोग में दिलचस्पी बढ़ सकती है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है।
*कल्याणकारी उपाय* दान-पुण्य, भोजन-वस्त्रदान से आत्मशांति मिलेगी। देवी व कुलदेवी की आराधना से विघ्न दूर होकर लाभ में वृद्धि होगी। पक्षियों को दाना चुगाएं, विशेषकर किसी का नुकसान नहीं करें।
*कन्या राशिफल 2019*
कन्या वार्षिक राशिफल 2019
इस राशि के जातक स्वभाव से शर्मीले होकर परिश्रमी होते हैं। आप अपनी कुशलता के लिए जाने जाते हैं इसलिए आप कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ते हैं। यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आप सफल होंगे और आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
अपने कार्य को पूर्ण करने से न केवल आपको आर्थिक लाभ होगा बल्कि इससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट भी दिखाई देंगे। घर और ऑफिस के कार्यों को करने में सहजता का अनुभव होगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे। संतान को आपकी आवश्यकता महसूस होगी और आप उनकी जरूरतों को भी पूरा करेंगे। वर्ष की शुरुआत में आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं लेकिन परिस्थिति जल्द ही आपके अनुकूल होगी। आप कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करेंगे।
*करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?*
इस वर्ष आपको करियर में उन्नति के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप करियर व व्यापार के चलते देश-विदेश की यात्रा करेंगे। इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य कार्य अथवा व्यवसाय का विस्तार हेतु भी होगा। कार्यक्षेत्र में आप नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और समयसीमा में कार्य को समाप्त करने पर आपका फोकस होगा। व्यापार के विस्तार हेतु अपार संभावनाएं होंगी। काम के सिलसिले में विदेशगमन के आसार हैं। प्रोफेशन क्षेत्र में आपको बढ़िया लाभ मिलेंगे। इंजीनियर या अन्य टेक्निकल फील्ड से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल समय होगा।
*आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?*
इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन उत्तम रहेगा। इस साल किसी भी क्षेत्र में निवेश से आर्थिक उन्नति होने की प्रबल संभावना है। भाग्य के सितारे आर्थिक लाभ होने की ओर इशारा कर रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप धन खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से खर्च में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। आप हेल्थ केयर स्कीम और लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं। इस समय आप फैमिली बिजनेस में पैसा लगा सकते हैं। सीनियर सिटीजंस को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, वहीं लघु स्तर पर व्यापार करने वाले जातकों को बैंक से लोन मिल सकता है या आप सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं।
*विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?*
यह साल विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने की संभावना है। आपका बौद्धिक कौशल और लक्ष्य के प्रति समर्पण आपको इस वर्ष सफलता की मंजिल तक पहुंचाएगा। स्कूल एवं कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय ऐसे छात्रों को भी लाभ होगा, जो किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं। सामान्य प्रयास से आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण हेतु विदेश जा सकते हैं।
*पारिवारिक जीवन*
इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। वर्ष की शुरुआत में माता-पिता व भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों से भी अच्छे संबंध स्थापित होंगे। घर के बड़े लोग खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे और आपको परिजनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। घर की खुशियों में वृद्धि होगी। आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर होंगे। परिवार में एकता, प्रेम और सद्भाव का माहौल रहेगा।
*स्वास्थ्य*
इस वर्ष आपको मानसिक तनाव रह सकता है। यदि आपने तनाव को अपने ऊपर हावी होने दिया तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा इसलिए तनाव से बचना होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान व योग का सहारा ले सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। चटपटे मसालेदार खानपान से बचें। सर्दी के समय जोड़ों में दर्द की आशंका रह सकती है। सुबह की सैर आपके लिए लाभदायक रहेगी।
तुला राशि 2019*
तुला राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। संतोषी, न्यायप्रिय, संतुलित और दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी होते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और अपनों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है।
*तुला राशि वाले सुन्दर, स्वस्थ व आकर्षक शरीर वाले होते हैं। ये कला के क्षेत्र में उत्तम सफल होते हैं। इकहरे शरीर वाले होते हैं।*
इनका पारिवारिक जीवन शुक्र की स्थिति पर अधिक निर्भर रहता है। शुक्र स्वराशि या उच्च का हो तो सुखद जीवन कहा जा सकता है।
*मेहनत का फल मीठा होता है। इस वर्ष यह सार्थक होगा।*
*व्यवसाय* यह वर्ष व्यापार विस्तार के लिए जाना जाएगा। विपरीत स्थिति भी अनुकूल हो सकती है। मनोवांछित फल मिलेंगे। नौकरी में अचानक पदोन्नति हो सकती है। अधिकार के साथ जवाबदारी भी बढ़ेगी। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कोई विशिष्ट व्यक्ति का समय पर सहयोग मिलेगा।
*धन-संपत्ति* पुरानी संपत्ति के स्थान पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। पुराने साधनों के नवीनीकरण तथा नए उपयोग की योजना बनेगी। पूंजी की व्यवस्था समय पर होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। पुरानी लेनदारी तथा रुका हुआ पैसा समय पर मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
*घर-परिवार* पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्गों की देखभाल के लिए समय व धन दोनों का व्यय होगा। परिवार के मतभेद बढ़ सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समस्याएं बढ़ सकती हैं। मांगलिक कार्य होंगे। नए संबंधी बनेंगे। मेलजोल बढ़ेगा।
*स्वास्थ्य* शारीरिक क्षमता बढ़ेगी। साधारणतया स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्ष के उत्तरार्द्ध में पेट के रोग, अल्सर व कब्ज की परेशानी हो सकती है। वृद्धावस्थाजन्य बीमारियां हो सकती हैं। स्त्रीजन्य रोग हो सकते हैं।
*परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर* करियर संबंधी मनोकामना पूर्ण होगी। लंबे समय से चले आ रहे अवरोध दूर होंगे। उच्च शिक्षा के लिए विषय और स्थान मनपसंद रहेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अपना स्थान बना पाएंगे। स्वास्थ्य की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। अपना भाग्य स्वयं लिख सकेंगे।
*यात्रा-प्रवास-तबादला* अपने स्थान से दूर जाने का एकाधिक बार अवसर प्राप्त होगा। विदेश यात्राओं के योग हैं। मनोरंजक यात्रा परिवार तथा मित्रों के साथ हो सकती हैं। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी में मनमाफिक स्थान प्राप्त होगा। यदि किसी और स्थान पर तबादला हो तो उसे भी अपने प्रभाव से रुकवा पाएंगे। गृह स्थान पर बने रहने के योग हैं।
*धार्मिक कार्य* इस वर्ष किसी सद्गुरु की कृपा प्राप्त होने तथा मंत्र सिद्धि के योग हैं। अपने ईष्टदेव या इच्छित देव की उपासना के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। स्वाध्याय में मन लगेगा।
*कल्याणकारी उपाय* अपंगों व गरीबों की सहायता, दत्तात्रय भगवान की पूजा, जप तथा घर के वृद्धजनों की सेवा-सु्श्रुषा से कष्ट कम होंगे तथा उन्नति होगी।
*वृश्चिक राशिफल 2019*
वृश्चिक राशि वाले रचनात्मक विचार वाले होते हैं। आप अपने जीवन को लेकर सजग रहते हैं। आप बहुत ही कोमल और संवेदनशील होते हैं।
*यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। गुरु गोचर आपके लिए उन्नतिशील होकर भाग्यशाली रहेगा। यह साल आपके लिए सक्सेसफुल रहेगा।*
इस साल आपको किसी न किसी कारण से यात्रा करना पड़ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपकी राशि वाले स्पष्ट वक्ता होने से दुश्मन भी बना लेते हैं। ऐसी परिस्थिति में यही होगा कि आप शांतिपूर्वक सोचें, फिर कोई कदम उठाएं।
इससे निश्चित तौर पर आप सही दिशा में अग्रसर होंगे।
गुरु का लग्न से भ्रमण आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करेगा। आप में नई ऊर्जा का संचार भी होगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य के भी साथ देने से अनुकूलता रहेगी।
*करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?*
वर्षारंभ में आप कार्य में व्यस्त रहेंगे लेकिन कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको सफल बनाएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस की दृष्टि से आप बाहर गांव की यात्रा कर सकते हैं। अपने कार्य को समयसीमा पर समाप्त करने के प्रति आप संकल्पबद्ध रहेंगे और यही बात आपको अन्य कर्मियों से जुदा करेगी। इस वर्ष व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साझेदारी में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वर्ष के मध्य बाद आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकती है। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे।
*आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?*
वर्ष के आरंभ में आप आपके खर्च में वृद्धि होने की संभावना है। शेयर बाजार और मित्रों से आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके पास रुका हुआ धन वापस आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप अपना पिछला उधार चुकाएंगे। व्यवसाय में निवेश से फायदा होगा। गुरु के धनु में जाने पर आर्थिक लाभ में वृद्धि के साथ बचत के योग भी रहेंगे। इसके अलावा शासकीय योजना और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।
*विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष?*
इस वर्ष छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के आसार दुगने होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र भी अनुकूल सफलता पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र भी इस अवधि में लाभान्वित होंगे। इस वर्ष आपको अपनी मनपसंद के शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। इसके लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। उच्च शिक्षा पाने हेतु आप विदेश भी जा सकते हैं। मैनेजमेंट, रिसर्च, लॉ, आयुर्वेद एवं फाइन आर्ट की शिक्षा ले रहे जातकों को उत्तम परिणाम मिलेंगे। वहीं जो छात्र कॉम्पिटिशन आदि की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान अच्छे फल प्राप्त होंगे।
*पारिवारिक जीवन*
इस वर्ष आप अपने पारिवारिक जीवन के प्रति अधिक सजग रहेंगे। हालांकि परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की भी आशंका है। साल की शुरुआत में संतान के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। उनके प्रति जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आपके जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ रहेंगे। घर में महिलाओं के साथ भी तनाव होने की संभावना है। अपने मतभेदों को दूर करें और परिजनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार को अपनाएं। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। परिजनों के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं।
*कैसा रहेगा स्वास्थ्य?*
इस वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष मिला-जुला रहने की संभावना है। स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक व्यायाम व योगाभ्यास पर ध्यान देना होगा। वर्ष की शुरुआत में आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाद में तनाव की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आपको कामकाज का दबाव रह सकता है। पेट और रक्त से संबंधित विकार होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह अवश्य लें और सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। अपने खान-पान पर भी ध्यान दें। मसालेदार और अधिक मात्रा में तेलयुक्त भोज्य से परहेज करें।
*धनु राशिफल 2019*
इस राशि के जातक परिपक्व और सहिष्णु प्रवृत्ति के होते हैं। आप भली-भांति जानते हैं कि जीवन में मिलने वाली सभी चुनौतियों से आपको अकेले ही निपटना है। वर्तमान में आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस वजह से आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य और संयम से काम लेने से सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
इस दौरान आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस साल आपके नए मित्र बनेंगे। इनमें से कुछ लोगों से आपकी मित्रता ऑफिस या कार्यस्थल पर होगी। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य और आत्मविश्वास से आप हर परिस्थिति पर काबू पा लेंगे।
आपके लिए बेहतर होगा कि इस वर्ष आप रणनीति बनाकर काम करें ताकि आगे आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संयम रखें और नियंत्रण के साथ अपने हर कार्य को पूरा करें। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों के लिए यह साल सफलता से भरा रहेगा।
*करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?*
इस वर्ष करियर और प्रोफेशनल लाइफ में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस साल बिजनेस से जुड़ी कोई भी डील और पूंजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। वर्ष की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में बाहर गांव जाना पड़ सकता है। स्थानांतर या किसी काम की वजह से देश-विदेश की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पैसों के लेन-देन के लिए यह वर्ष आशातीत रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष लाभकारी हो सकता है।
*आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?*
आपकी राशि के जातकों के लिए निवेश संबंधी मामलों में खास सावधानी बरतें और किसी भी तरह का जोखिमभरा निवेश न करने की सलाह है। वर्ष की शुरुआत में आपके खर्चे बढ सकते हैं, विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनादि पर अधिक खर्च होगा। आप अपने बच्चों की शिक्षा पर पैसे खर्च कर सकते हैं या उनकी शिक्षा के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से इस साल उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है, वहीं दोस्तों, छोटी अवधि के निवेश, लॉटरी और विदेशी निवेश से भी लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। कुछ जातकों को विरासत में मिली किसी वस्तु और बीमा से लाभ हो सकता है।
*विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?*
इस राशि के छात्रों को पूरी ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इस साल सिर्फ शिक्षा पर ध्यान दें, फिजूल समय के कार्य में समय न गंवाए। वर्ष की शुरुआत में इस राशि के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। कॉलेज के छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर उन्हें अपनी पसंद के विषय में प्रवेश नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जो सीएस, कानून या पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी यह साल अच्छा रहने वाला है।
*पारिवारिक जीवन*
इस वर्ष आपकी राशि वालों का पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है, वहीं परिवार में किसी का स्वास्थ्य गड़बड़ होने की वजह से खर्च के साथ चिंता का कारण भी हो सकता है। शुरुआती दिनों में खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन बाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जाएगी। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। जीवनसाथी व बच्चों के साथ-साथ भाई-बहन और माता-पिता से बहुत प्रसन्नता होगी।
*कैसा रहेगा स्वास्थ्य?*
इस राशि के जातकों के लिए चाहिए कि वे मानसिक तनाव पर नियंत्रण रखें, बेकार की चिंता और टेंशन से बचें, यही आपके अच्छे स्वास्थ्य का मूल मंत्र होगा। किसी पुरानी बीमारी, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या से थोड़ा सावधान रहें। इसके लिए बेहतर होगा कि संयमित दिनचर्या अपनाएं और संतुलित भोजन करें। वर्ष की शुरुआत में हर तरह के सेहत संबंधी विकारों से बचने के लिए नियमित व्यायाम करें। कुछ जातकों को इस साल सिरदर्द से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा त्वचा संबंधी संक्रमण का भी भय रह सकता है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन करें और अधिक मसालेदार भोजन से बचें।
*मकर राशिफल 2019*
इस राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले, मेहनती और अच्छे इंसान हैं। मकर राशि के लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
आप एक अच्छे दोस्त और आत्मनिर्भर व्यक्ति हैं, जो हमेशा दूसरों से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखते हैं। यह साल आपके लिए थोड़ा परेशानीभरा रह सकता है लेकिन आप अपने क्षेत्र में उन्नति करते हुए खुद को महत्वपूर्ण साबित करेंगे। शनि आपकी राशि से द्वादश भाव में स्थित रहेंगे।
इस साल गुरु की कृपादृष्टि से धनलाभ होता रहेगा, हालांकि आपको खर्चों के बीच बचत भी करनी होगी। पहले की तुलना में आपके अंदर अधिक आत्मविश्वास होगा और यही आत्मविश्वास आपके लिए बहुत अच्छा व्यतीत होगा। इस साल आप बहुत कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे और आगे चलकर उनके माध्यम से उन्नति भी प्राप्त करेंगे। आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा।
*करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?*
वर्षारंभ में आप अपनी नौकरी और व्यवसाय में व्यस्त रह सकते हैं, साथ ही आपको अपने सभी काम समय सीमा में निपटाने होंगे। इस वर्ष कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। वर्ष के शुरुआती महीनों में कामकाज को लेकर माहौल बहुत बेहतर रहने वाला है। करियर में काफी अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। इस साल आप कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है हालांकि फिर भी यह साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे और इसका आगे चलकर आपको इसका उचित फल भी मिलेगा।
*आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?*
इस वर्ष आर्थिक दृष्टि से समय बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। इस साल आमदनी अच्छी होने से धन का आवागमन सुचारु रूप से होता रहेगा। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से खर्च भी बढ़ेंगे। साल की शुरुआत में यात्रा और भाई-बहन से जुड़े मामलों पर कुछ धन खर्च हो सकता है अगर भाई-बहनों में सबसे बड़े आप हैं तो। इस साल जब भी आप कभी निवेश करें तो पहले नफा और नुकसान के बारे में अच्छे से सोच लें। इस वर्ष माता-पिता से लाभ या पैतृक संपत्ति सौगात के रूप में मिल सकती है। वेतनवृद्धि और प्रमोशन होने प्रसन्नता रहेगी।
*विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?*
यह साल हर लिहाज से विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। मेडिकल, इंजीनियरिंग और विभिन्न तकनीकी शिक्षा कर रहे छात्रों के लिए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। वहीं वे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिलने की संभावना है। आर्ट्स, कॉमर्स और एमबीए आदि विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्र साल के मध्य भाग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं?
*पारिवारिक जीवन*
इस वर्ष पारिवारिक दृष्टि से आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। व्यस्त समय के बावजूद आप अपने घर वालों को पर्याप्त समय देंगे। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि किसी प्रकार का विवाद हो तो इसे आपस में समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। इस समय भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे और उनके द्वारा आपको सहयोग भी प्राप्त होगा। घर या परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है अथवा आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
*कैसा रहेगा स्वास्थ्य?*
इस वर्ष कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पेट से संबंधित विकार होने की आशंका है। इससे बचने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। इससे आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही फिट भी रहेंगे। स्वस्थ वातावरण में जिएं। यदि आप कोई पुरानी बीमारी से परेशान हैं, तो पूरी सावधानी बरतें। अस्थमा रोगी सावधानी बरतते हुए प्रदूषण से बचें। यदि वातावरण दूषित हो तो मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें। इसके अलावा आपको आंख से संबंधित रोग भी हो सकता है, ध्यान दें।
कुम्भ राशिफल 2019*
इस राशि के जातक उत्तम कद-काठी के इकहरे शरीर वाले व रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। आप अपने जीवन को लेकर गहराई से सोचते हैं। यद्यपि आप खुद को बाहर से सख्त दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन वास्तव में अंदर से आप बहुत ही कोमल और संवेदनशील होते हैं।
इस वर्ष आप अच्छे परिणामों की आप आशा कर सकते हैं। इस साल गुरु का गोचरीय भ्रमण आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि इस वर्ष आपके लिए सबकुछ ठीक होगा। कई मौकों में आपको संघर्ष भी करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में आप स्वयं को मजबूत स्थिति में पाएंगे।
यह साल आपके लिए सक्सेसफुल रहेगा। इस साल आपको किसी-न-किसी कारण से बार-बार यात्रा करना पड़ सकती है, लेकिन इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बना रहेगा, दूसरी ओर आपके विचारों की द्वंद्वता रह सकती है। ऐसी परिस्थिति में बेहतर यही होगा कि आप शांतिपूर्वक चीजों को सोचें और फिर कोई कदम लें। इससे निश्चित तौर आप सही दिशा में अग्रसर होंगे।
*करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?*
वर्षारंभ में आप काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको सफल बनाएगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप आगे बढ़ेंगे। बिजनेस के मसले को लेकर आप में से कुछ जातक विदेश जा सकते हैं। अपने कार्य को समयसीमा पर समाप्त करने के प्रति आप संकल्पबद्ध रहेंगे और यही बात आपको अन्य कर्मियों से जुदा करेगी। इस समय व्यवसाइयों को व्यापार से लाभ मिलेगा। अपने व्यापार को लेकर आपको यात्रा करना पड़ सकती है। साझेदारी में आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा।
*आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?*
वर्ष की शुरुआत में आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आप अपनी संतान के भविष्य को संवारने के लिए पैसा खर्च करेंगे। साल की प्रथम तिमाही में प्रोफेशन, शेयर बाजार और मित्रों से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपके पास रुका हुआ धन वापस आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप अपना पिछला उधार चुकाने में समर्थ होंगे। मीडिया एवं कला के क्षेत्र से संबंध रखने वाले जातकों को धनलाभ के योग हैं।
*विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा?*
इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। इस वर्ष आपको अपने मनपसंद के शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है, बशर्ते आपको परिश्रम करना होगा। शिक्षा पाने के उद्देश्य से आप विदेश जा सकते हैं। आलस आपके लिए नुकसानप्रद रहेगा। मैनेजमेंट, रिसर्च, लॉ, आयुर्वेद एवं फाइन आर्ट की शिक्षा ले रहे जातकों को बहुत बढ़िया परिणाम मिलेंगे। आप में से कई जातकों को जॉब मिलने की भी संभावना है। शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा।
*पारिवारिक जीवन*
इस वर्ष आप अपने पारिवारिक जीवन के प्रति अधिक गंभीर दिखाई देंगे। साल की शुरुआत में संतान के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। उनके प्रति जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर के बड़े लोगों से आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में ठंडे दिमाग से समस्या का समाधान खोजें और बात को आगे न बढ़ाएं। इसके अलावा गुस्से पर नियंत्रण रखें और बहसबाजी से दूर रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग मिल सकता है।
*कैसा रहेगा स्वास्थ्य?*
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कुछ ठीक-ठाक ही रहेगा। अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। मसालेदार और अधिक मात्रा में तेलयुक्त भोज्य पदार्थों से परहेज करें। सात्विक भोजन ग्रहण करें। सर्दी-जुकाम व मौसमी बीमारियों से परेशान रह सकते हैं। किसी गंभीर बीमारी से बचे रहेंगे। यदि कोई पुरानी बीमारी है, तो सावधानी रखकर काबू पाया जा सकता है।
मीन राशिफल 2019*
इस राशि के जातक मस्त स्वभाव और दार्शनिक विचार के होते हैं। समाज में आपके विचारों को स्वीकार किया जाता है। आप लोगों की शंका या भ्रम को दूर करने में सहायक होते हैं। यह वर्ष आपके लिए प्रगतिकारक है। अच्छे कार्यों का परिणाम आपको प्राप्त होगा।
यदि आप अनुशासित दायरे में रहकर लक्ष्य को पाने की तैयारी करेंगे, तो इसके लिए कई नए लोग भी आपकी मदद करेंगे। प्रोफेशन की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा।
*आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अतिरिक्त परिश्रम भी करने होंगे।*
गोचर ग्रहों के आधार पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप एक मेहनतकश इंसान हैं और यह वर्ष परिश्रम के बल पर सफलताभरा रहेगा। यदि पारिवारिक संबंधों की बात करें तो यह वर्ष आपको सुखद परिणाम देगा। गुरु का गोचरीय भ्रमण आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ दिलाएगा। इस वर्ष आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे।
*करियर व व्यवसाय की स्थिति कैसी?*
इस वर्ष आपके कामकाजी जीवन में स्थिरता नजर आएगी। जॉब को लेकर भी सिक्योरिटी बनी रहेगी। करियर में उत्कृष्ट कार्य के लिए आप पुरस्कृत हो सकते हैं। इस साल शुरुआती दिनों में कार्य का दबाव रहेगा। इससे आपको लाभ भी मिलेगा। आप थोड़े सतर्क रहें और अपने काम में ध्यान दें। यदि व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप उन्नति करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना रहेगी। सरकारी कर्मचारियों को इस साल अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकार की योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है। अपने बॉस और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाकर चलें।
*आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?*
इस वर्ष धनलाभ तो होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों व उद्योग से जातकों को लाभ मिलेगा। भविष्य के लिए आप धन का निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी व लेन-देन के समय सतर्कता बरतें। यदि आपने पूर्व में कोई निवेश किया है, तो उसका लाभ आपको मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में खर्च रहेगा, वहीं घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे।
*विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा वर्ष?*
इस वर्ष विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता पाएंगे। गुरु का गोचरीय प्रभाव पंचम भाव पर उच्च दृष्टि का पड़ने से शिक्षा के क्षेत्र में वे सहायक सिद्ध होंगे। आपको गुरुओं के मार्गदर्शन के साथ आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह वर्ष आपके लिए संभावनाओं और आशाओं से भरा हुआ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग, मास कम्युनिकेशन, आर्किटेक्चर और फाइन आर्ट की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, वहीं उच्च शिक्षा, पीएचडी, मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
*पारिवारिक जीवन*
इस वर्ष घर-परिवार का वातावरण प्रसन्नतादायक रहेगा। परिजनों के बीच सहयोगात्मकता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका भाग्य चमकेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करे, तो आपको उन्हें समय देना होगा। पढ़ाई में उनकी मदद करनी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य भी हो सकते हैं। वर्ष मध्य में घर के खर्च बढ़ सकता है। घर में किसी अविवाहित का विवाह भी हो सकता है। संतान से आपको प्रसन्नता रहेगी।
*कैसा रहेगा स्वास्थ्य?*
स्वास्थ्य के मामलों में देखा जाए तो इस वर्ष संयमित भोजन, पोषणयुक्त आहार और नियमित व्यायाम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। साल के शुरुआती दिनों में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, हालांकि इस दौरान आवश्यकता से अधिक शारीरिक और मानसिक श्रम करने से बचें। नेत्र संबंधी परेशानी होने की आशंका है। अत: सावधानी बरतें। इस वर्ष स्वास्थ्य के अलावा आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं।

Wednesday 12 December 2018

धोखा न खाए जीवन में

केतु कुपित   हो तो अपने ही करीबी लोग आदमी को धोखा दे देते है केतु ऐसे इन्सान से रिश्ता जोड़ता है जो रुलाता है केतु आदमी को emotional fool बनाता है
आपके अपने लोग मौके का फायदा उठा लेंगे अपने करीबी आपके सामने भोले बनते है पीछे मजाक उड़ाते है रस ले ले के आपका मजाक उड़ाते है
ख़राब केतु के कारण आप अपनी भावनाये दुसरो को बताये बिना नहीं रह सकेंगे ,बृहस्पति+राहू योग है तो अपनी भावनाए
दुसरो को बताये बिना नहीं रह सकेंगे ,कुपित सूर्य के केस में भी ऐसा हो सकता है या सूर्य कमजोर हो तो भी ऐसा हो सकता है
अपने करीबी लोग संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश करेंगे ,केतु ख़राब हो तो सबसे करीबी दोस्त दुश्मन बन जायेगा जो बाद में काफी
हानिकारक हो गा

केतु ख़राब हो तो अपने ही देते है धोखा ,केतु ख़राब हो तो आदमी emotional फूल बनता है भावनाओ को बार बार अपनों से ही ठेस
लगत
बहुत करीब आने के बाद कोई मजाक उड़ाता है ,
केतु ख़राब होने पे आपको जीवन में हमेशा emotional support की जरूरत महसूस होती है
अपनी महत्वाकांक्षा किसी दुसरे से बताने से नुकसान होता है ,
ख़राब केतु होने से आदमी चलते फिरते किसी से भी बस में चलते फिरते उठते बैठते अपनी समस्या शेयर कर देता है
और यह उसके लिए काफी नुकसान दायक होता है क्यूंकि यह लोग बाद में उसका काफी मजाक उड़ाते है
हथेली पे bottom left hand कार्नर पे यदि कोई छोटी सी लाइन है तो ये आपको काफी परेशान  कर देगी इससे आदमी सारी
जिंदगी जबरदस्त emotional turbulence में रहता है और भईया भाभी या करीबी लोग ही धोखा कर देते है
ग्रह  ऐसा करवा देते है ख़राब केतु से ये सब होता है
आपके अपने करीबी रिश्तेदार साथ रह कर भी पीठ पीछे बुराई करते है आदमी अपनों की वजह से
पैतृक संपत्ति से भी  बेदखल हो जाता है
आदमी (रिश्तेदार / मित्र ) आपसे आपके राज जानना चाहेगा आपका guidance लेना चाहेगा सामने मुह
पे मीठा बना रहेगा लेकिन पीठ पीछे साजिश में लगा रहेगा
हाथ पे छोटी से रेखा ( bottom left hand कार्नर ) पे छोटी सी रेखा में भी आदमी सारा जीवन परेशान रहता है
अंगूठी तो लोग जल्दी से पहन लेते है लेकिन परिवर्तित हो और स्वयं को इष्ट के चरणों में समर्पित करे
ऐसा करने से जरूर जीवन में सुधर आता है
बृहस्पति पर्वत पे किसी प्रकार का दाग धब्बा बनना या कटी फटी रेखा हो तो प्रेमी से या प्रेमी के मित्रो से
सावधान रहे ,बृहस्पति की रेखाओ का हाँथ पे कमजोर या कटा फटा होने से गड़बड़ होगा ऐसा होने पे
ऐसे मित्रो को घर के किसी बुजुर्ग से मिलवा दे ,वरना बहुत कष्ट होगा एक केस टीवी पे बता रहे थे
किसी महिला के (जो की शादीशुदा थी ) उसके मित्रो ने ….
किसी का की कैसे एक दंपत्ति को पैतृक संपत्ति तक से बेदखल होना पड़ गया था इस प्रकार के
मित्रो के चलते …..
उपाय यही है कि  ऐसे मित्रो को घर के किसी बुजुर्ग से मिलवा दे
एक उपाय कभी ऐसा लगे की आपके ऊपर किसी ने तंत्र कर दिया हो तो यदि ऐसा लगे की आपके सरे बनते हुए काम
बिगड़ते चले जाये तो
21 सुपारी अपने ऊपर से उतारे
आम की धूनी जलाये शुद्ध घी से हवन करे निम्नलिखित मन्त्र से
ॐ हुम  फट स्वाहा
सर से उतारे और 21 दिन तक हवन करे इन सुपारियो से
प्रभु ने चाहा  तो सब ठीक हो जायेगा
[ किसी प्रश्न का उत्तर हरा धागा दाहिनी कलाई में ॐ बुं बुधाय नमः / 45 दिन तक गाय की सेवा करे हरा चारा खिलाये ]
[ 10 साल से बहन घर नहीं आयी  है  ॐ ह्रीं नमः तिकोना ताम्बे का pendant पहन ले उसके फोटो पे रख दे ये pendant ]
दिवाली पे रत्ती दाने सिद्ध कर के रखे
जिन घरो में बहुत तनाव या कलह हो तो रात्रि सूक्त का पाठ करे इससे घर में शांति होती है बरकत आती  है
सूर्य रेखा यदि कटी हुई हो तो ये ख़राब संकेत है आपका दुश्मन आपके बहुत निकट है ,
सूर्य रेखा कटी होने से अपने राज किसी के साथ शेयर मत करियेगा बहुत करीबी आदमी ही धोखा करेगा
बृहस्पति पर्वत पे रेखाए कटी हुई हो तो ये अच्छा संकेत नहीं है यदि राहू 7वे घर में हो या 7वे घर के स्वामी से
सम्बन्ध बना रहा हो या 7वे घर के स्वामी को प्रभावित कर रहा हो तो जीवन में कोई आयेगा जो आपको
अपना लगने लगेगा अपने घर के लोग आपको बुरे लगने लगेंगे अपने घर की कमिया  किसी को जांचे
परखे बिना उसके साथ मत बोलिए
प्रेम में पड़ने से आपके अपने दुश्मन बन जायेंगे
राहू और बृहस्पति का योग बेकार की भावनाए देता है जैसे आपने कहीं कही देखा की घर में
काम करने वालें नौकर ने बच्चा गायब कर दिया या भतीजे ने बच्चा गायब कर दिया इतने करीबी रिश्तो में जब
धोखा होने लगे इस type की चीज़े होती है , बृहस्पति पर्वत पे यदि धब्बे हो या तिल बन जाये तो आपके करीबी आदमी
आपको धोखा देंगे ,बृहस्पति पर्वत पे 2 parallel लाइन हो तो बेहद सतर्क रहे यदि राहू पर्वत के गड्ढे से निकल कर
रेखा मंगल पर्वत पे जाये तो करीबी ही आपको धोखा देंगे ।
हाँथ पे विवाह वाली साइड में रेखाए हो जो टूट रही हो या parallel हो के ह्रदय रेखा पे जाये तो
आपको प्यार में धोखा मिलेगा और ये काफी planned होगा कोई नेक इन्सान आपको अपने घर परिवार से
दूर नहीं करेगा जैसे ही कोई ये करने का प्रयास करेगा तो समझ लीजिये वो आदमी सही नहीं है  उससे दूर
हो जाइये ।
कोई भी व्यक्ति जो आपको आपके काम से दूर करे या बहुत dominate करे तो समझ लो जीवन में राहू
का प्रवेश हो गया है आप ऐसे में 99 काम भले अच्छे कर दो लेकिन 1 गलती से वो आदमी आपको अपना दुश्मन
मान लेगा ऐसे आदमी से दूर हो जाइये बुजुर्गो की बात मान कर चले ।
हाँथ में बुध पर्वत के निचे विवाह वाली साइड में यदि इस टाइप की रेखाए हो तो समझ ले की कोई आपके जीवन में
बहुत करीब आयेगा और इतना करीब की आप अपना सब कुछ उसे सौंप देंगे लेकिन वो आपको धोखा दे देगा
चाहे लड़की हो या लड़का  और ये बहुत planned होगा प्यार वगैरह बहुत समझ के करे ।
बृहस्पति पर्वत पे काले धब्बे या तिल बने तो काफी नुकसान दायक है ।
प्रेम में धोखे के योग
ये धोखा लड़का लड़की वाला ही हो ऐसा जरूरी नहीं है दोस्तों से प्रेम में भी धोखा हो सकता है
मंगल 7वे 8वे 12वे ……(बाकी भूल गया )में हो तो धोखा जरूर होगा
ये धोखा वक्त दिला देता है हालात दिला देते है और हालात आपके खिलाफ हो जायेंगे और कोई आपका साथ
नहीं देगा
शुक्र कमजोर हो या शुक्र पर्वत पे जाल हो तो प्रेम न करे जिस दिन emotionally कमजोर पड़ गए उसी दिन
जीवन में धोखा हो जायेगा
जब राहू प्रभावित करना शुरू कर दे तो आपके सबसे करीब का व्यक्ति ही आपका दुश्मन निकलता है
विवाह रेखा  बुध के मूल में 2 मुह टाइप हो तो जीवन साथी आपको या आपके ऊपर दोषारोपण कर के कट लेगा
,
उपरी मंगल चौड़ा हो तो धोखा बाहर  से निचला मंगल जाल हो तो भी धोखा होगा ऐसे में पार्टनरशिप
भी न करे ,
यदि 6 ठे घर में सूर्य /शनि या मंगल हो तो भी पार्टनरशिप में धोखा होगा
7वे घर में मंगल शनि हो तो जबरदस्त धोखा होगा पार्टनरशिप में ,पार्टनरशिप न ही करे तो
अच्छा रहेगा वरना पार्टनरशिप ,में ऐसे लोगो को सिर्फ धोखा मिलता है और सिर्फ अनुभव होता है
सामने वाला आदमी पैसे ले के उड़ जाता है
शुक्र दोष वाले लोग भी सावधान रहे यदि शुक्र पर्वत पे जाल हो तो भी सावधान रहे
एक उपाय सर्पगंध की अभिमंत्रित जड़ अपने पास रखे तो ऐसा कोई व्यक्ति आपके पास नहीं आयेगा जो
आपको धोखा दे और यदि आ भी जाये तो आपको नुकसान नहीं कर पायेगा